Skip to main content

TR NEWS UP-UK

समाजवादी पार्टी के संविधान दिवस में छाया संभल और मीरांपुर

मुजफ्फरनगर। संविधान रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा 26 नवंबर 1949 को संविधान की रचना करने पर मनाए जाने वाले संविधान दिवस को समाजवादी पार्टी द्वारा एकजुटता के संकल्प के साथ मनाया गया।

संविधान दिवस पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने संभल में पुलिस द्वारा बर्बर गोली कांड में लोगों की हत्या तथा मीरापुर चुनाव सहित उपचुनाव में भारी धांधली की निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से बाबा भीमराव साहब अंबेडकर के संविधान की मजबूती व रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

पूर्व सांसद कादिर राणा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में लगातार संविधान व संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। जिसका उदाहरण मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में व्यापक धांधली मतदाताओं को वोट डालने के अधिकार से वंचित करना संविधान विरोधी कदम है उन्होंने संविधान की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह पाल प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मौलाना मोहम्मद नजर जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पवार महानगर महासचिव सलीम मलिक ने अपने संबोधन में संभल मैं पुलिस द्वारा गोलाबारी में कई युवकों की हत्या की निंदा करते हुए उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उपचुनाव में यूपी में संविधान तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ाने की भी निंदा की तथा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से संविधान की मजबूती सांप्रदायिक सौहार्द के लिए मजबूत अभियान चलाने का आह्वान किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक,अंकित शर्मा, समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक, समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास, समाजवादी पार्टी सभासद अन्नू कुरैशी, हसीब राणा,सलीम राणा,सपा नेता श्याम सुंदर,मुकेश वशिष्ठ, नदीम राणा,ब्रजेश कुमार,कृष्णपाल सिंह पाल,नासिर खान, वसीम राणा,अहमद अली,मनीष कुमार, विनोद कुमार, कदीर अहमद, हुसैन राणा, जुल्फिकार अहमद, शाहिद गौड़,तसलीम राणा, इल्तिफ़ात राणा सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *