मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुई जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा एक कार्यक्रम में जातिगत टिप्पणी करते हुए अशोभनीय बातें की गयी थी। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा राजकुमार भाटी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 85


