Skip to main content

TR NEWS UP-UK

समाजवादी पार्टी के नेता डीपी यादव ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली

मुरादाबाद । सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने घर की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह उनके ना उठने पर कमरे में देखा तो वहां उनका गोली लगा शव देखकर उनके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। हाल ही में मतदान से कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद से डीपी यादव को हटा दिया गया था। उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। तब से वह तनाव में थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *