Skip to main content

TR NEWS UP-UK

समर क्रिकेट कोचिंग कैम्प का आयोजन 3 जून से

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में मैग स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा समर क्रिकेट कोचिंग कैम्प का आयोजन 3 जून से प्रातः कालीन सत्र में किया जाएगा। 24 दिन चलने वाले इस स्पेशल कैम्प में 8 से 15 आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

कैम्प मे विशेषत क्रिकेट के बेसिक बातों पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही फिटनेस ,योगा मैडिटेशन,क्रिकेट ड्रिल्स और क्रिकेट स्पेसिफिक को लेकर बच्चो को ट्रेनिंग दी जाएगी। सुबह के सत्र के चलने वाले इस कैम्प में बी सी सी आई के लेवल 1 क्रिकेट कोच मनोज पुंडीर ,पूर्व जूनियर उत्तर प्रदेश क्रिकेटर रोहन त्यागी,फिटनेस एक्सपर्ट और तथा प्रसिद्ध योग शिक्षक ज्ञानेंद्र पांडेय , प्रदेश महिला टीम की फिजियो शिवानी लाल,सीनियर खिलाड़ी अरशद मोहमद , पूर्व अंडर 19 यु पी खिलाड़ी विकास राठी अन्य वरिष्ठ क्रिकेटर भी अलग अलग सत्रों में अपनी सेवाएं देगे।यह जानकारी मैग के निदेशक गौरव अरोरा ने दी ।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *