Skip to main content

TR NEWS UP-UK

समर्पित युवा समिति की सेवा को पंजाब में मिला सम्मान

मुजफ्फरनगर। भटिंडा पंजाब, रक्तदान, प्लेटलेट्स डोनेशन व नेत्रदान के क्षेत्र में मुजफ्फरनगर जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को रक्तदान सेवा में योगदान के लिए पंजाब के भटिंडा में सम्मानित किया गया

Help for Needy foundation द्वारा आयोजित National Save the Huminity Awards के भव्य समारोह में भठिंडा विधायक जगरूप सिंह गिल द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । समर्पित युवा समिति की ओर से रक्तवीर दिनेश नायक ने समिति का प्रतिनिधित्व करते हुए यह सम्मान प्राप्त किया।

भटिंडा में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से आये 334 ऐसी संस्थाओं के प्रत्यानिधियों को सम्मानित किया गया। समर्पित युवा समिति के संस्थापक सदस्य संजीव अरोड़ा ने बताया की समिति ‘जीते जी रक्तदान – जाते जाते नेत्रदान’ के स्लोगन के साथ निरंतर रक्तदान, प्लेटलेट डोनेशन एवं अब नेत्र दान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है समिति की प्रेरणा से प्रतिवर्ष हजारों नवयुवक रक्तदान के क्षेत्र में आगे आकर मानवता की सेवा कर रहे है। एवं समिति के माध्यम से हुए 8 नेत्रदान द्वारा 16 लोगों के जीवन का अंधकार अभी तक दूर हुआ है।

समर्पित युवा अमित पटपटिया ने यह सम्मान सभी रक्तवीरों एवं रक्तवीरांगनाओं को समर्पित करते हुए समिति के सभी सदस्यों व विशेष रूप से दिनेश नायक को इस प्रतिनिधित्व के लिए बहुत बधाई व साधुवाद प्रेषित किया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *