मुजफ्फरनगर। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक संस्था जिओ गीता युवा चेतना के संयुक्त तत्वाधान में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर में 111 रक्त वीरों एवं रक्त वीरांगनाओं ने रक्तदान किया जिसमें प्रथम बार रक्तदान करने वाले एवं महिलाओं की उल्लेखनीय संख्या रही।
जिओ गीता युवा चेतना के संयोजक पंडित मनसुख शर्मा ने बताया श्री ज्ञानानंद जी महाराज जी के अवतरण दिवस के अवसर पर समर्पित युवा समिति के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाना बहुत अच्छा निर्णय साबित हुआ शिविर में सभी रक्त वीरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया आशा है समाज के और लोग भी इससे प्रेरणा लेकर रक्तदान के क्षेत्र में आगे आएंगे शिविर को सफल बनाने में दोनों संस्थाओं के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।


