मुंबई। बिजनेस टाईकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग बैश का आयोजन 28 से 30 मई के बीच समंदर की लहरों पर किया जाएगा। जानकार सूत्रों के अनुसार एक लक्जरी क्रूज पर यह आयोजन किया जाएगा। लगभग 800 मेहमानों की मौजूदगी में यह आयोजन तीन दिन चलेगा । यह क्रूज तीन दिनों में 4380 किमी की दूरी तय करेगा और इटली से दक्षिणी फ्रांस तक जाएगा। फिल्म स्टार सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आदि तमाम बड़े चेहरे इसमें शामिल हो सकते हैं। 800 मेहमानों के अलावा, 600 लोगों का स्टाफ भी क्रूज पर मौजूद रहेंगे। जुलाई में अनंत और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी लंदन में हो सकती है।
Author: Taja Report
Views: 18

