Taja Report

सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था: मोदी

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था, लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है। जेवर एयरपोर्ट डबल इंजन की कार्य संस्कृति का भी बहुत अच्छा उदाहरण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस एयरपोर्ट का आधारशिला 25 नवंबर 2021 को किया था और आज आपके कर कमलों से इस एयरपोर्ट के प्रथम फेज का उद्घाटन का कार्यक्रम भी हो रहा है। यह डबल इंजन की स्पीड यही है और यही स्पीड जो आपने हमेशा कहा है.. जिसका आधारशिला रखो, जिसका शिलान्यास रखो, उसका उद्घाटन भी करो और जिसका शिलान्यास आपने रखा था आज आप ही ने उसका उद्घाटन का कार्यक्रम भी आपके कर कमलों से होने जा रहा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *