Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सपा ने ईवीएम निगरानी कैंप में मतगणना की तैयारी की समीक्षा की

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने अब लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर व बिजनौर लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक व दीपक सैनी द्वारा नवीन मंडी स्थल ईवीएम स्ट्रांग रूम पर चल रहे सपा निगरानी कैम्प पर अपनी टीम के साथ निगरानी करते हुए सपा युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल ने कहा कि पूरे देश मे भाजपा को हटाने व इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का जनता मन बना चुकी है।सचिन पाल ने कहा कि मतदान पश्चात अब मतगणना के लिए कार्यकर्ताओ की बड़ी तैयारी है। सपा युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल ने कहा निष्पक्ष मतगणना में इंडिया गठबन्धन कार्यकर्ता पूरी तरह प्रशासन को सहयोग रहेगा लेकिन किसी भी गड़बड़ी पर बड़ा सँघर्ष तय है गड़बड़ी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, वरिष्ठ सपा नेता विनय पाल,सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर सादिक चौहान,सपा ब्लॉक अध्यक्ष मोरना कृष्ण पाल सिंह पाल,सपा जिला सचिव पवन पाल, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रोहित रानियां,सपा नेता मेहरबान चौधरी,सपा मजदूर सभा जिला महासचिव रामपाल सिंह पाल,युवा सपा नेता नवेद रंगरेज,मोहित सोम,विशाल सैनी सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *