Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने शुक्रताल में किया पीडीए वृक्षारोपण

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत 1 जौलाई से 7 जौलाई तक पीडीए व्रक्ष लगाने का क्रम पूरे जिले में जारी है।
अभियान के अंतर्गत सपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ द्वारा शुक्रताल में पीडीए व्रक्षारोपन अभियान को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट द्वारा प्रारंभ कराया गया।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर करोड़ों की तादाद में वर्षा रोपण किया गया था लेकिन उसके बाद भाजपा सरकार की लापरवाही से पूरे प्रदेश में पेड़ तो काटे जा रहे हैं लेकिन वृक्षारोपण नहीं किया जा रहा है जिसके चलते ही पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए ही पूरे प्रदेश में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संतुलित करने की कमान संभाली है।
कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रताल में अनेक स्थानों पर सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट वरिष्ठ सपा नेता विनय पाल प्रमुख चौधरी अजय कुमार हाजी गुफरान तेवड़ा रजनीश यादव कृष्णपाल सिंह पाल,अरशद मलिक, इस्तखार अंसारी,सतीश पाल, संदीप,विकास कुमार, विजेंद्र उपाध्याय, प्रमोद पाल, अंकित शर्मा, अनिल कश्यप,हिमांशु शर्मा,इसरार अंसारी,राधे शर्मा आदि द्वारा पीडीए वृक्षारोपण किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *