मुजफ्फरनगर । जीत हासिल कर हरेंद्र मलिक ने, मुज़फ्फरनगर सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर जनता का आभार प्रकट किया। एक अर्से बाद आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उल्लास दिखा और हरेंद्र मलिक का फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे हरेंद्र मलिक की जीत के बाद आज पार्टी कार्यालय पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद हरेन्द्र मलिक ओर सपा कार्यकारिणी ने मुज़फ्फरनगर की जनता का धन्यवाद अदा किया! पार्टी कार्यालय पर सांसद हरेंद्र मलिक का स्वागत भी किया गया । सांसद हरेन्द्र मलिक ने हरिद्वार मार्ग से टोल हटवाने की बात कही।

Author: Taja Report
Views: 17


