मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर का वार्षिक अधिवेशन सनातन धर्म सभा भवन में सायं काल 4:00 बजे श्री शंकर स्वरूप बंसल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम श्री अजय गर्ग द्वारा गणेश वंदना कराई गई!तत्पश्चात अध्यक्ष जी की आज्ञा से सभा प्रारंभ की गई। सभा में मंत्री दीपक मित्तल द्वारा गत वार्षिकअधिवेशन 2023 की कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई !जिसे सर्वसम्मती से स्वीकार किया गया ! अलावा वर्ष 2023 24 के दौरान कार्यकारिणी समिति के अधिवेशन का विवरण भी पढ़ कर सुनाया गया जिसे भी सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया इसमें बताया गया की सभा में दीपावली एवं अन्नकुट कार्यक्रम ,होली महोत्सव ,श्री रामनवमी महोत्सव ,बड़ी धूमधाम से मनाए गए। श्री रामनवमी महोत्सव के दौरान श्री बृजेश पाठक रामायणी द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया गया एवं रामनवमी के अवसर पर नगर के विभिन्न मार्गो से श्री रामजी की चारों भाइयों सहित शोभायात्रा निकाली गई।
सभा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मन्त्री दीपक मित्तल ने यह भी बताया कि सभा के अंतर्गत संचालित कु जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा प्रारंभ हो चुकी हैं जिसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं श्री सुखदेव मित्तल एडवोकेट जो प्रबंध समिति के उपप्रबंधक हैं का आभार व्यक्त किया ! गया इंटर कॉलेज का आय व्यय प्रस्तुत किया गया जो सर्व समिति से स्वीकार किया गया।
शिक्षा उप समिति के अंतर्गत संचालित जूनियर हाई स्कूल शिशु मंदिर ,शिशु उपवन व प्ले किड्स स्कूलों का भीआय व्यय प्रस्तुत किया गया। जो सर्व समिति से स्वीकार हुआ एवं विद्यालय के कुशल प्रबंधन हेतु विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक श्री साधुराम गर्ग एडवोकेट एवं कोषाध्यक्ष श्री सतीश गर्ग का धन्यवाद किया गया।
सभा के अंतर्गत लीलावती सनातन धर्म औषधालय , चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार जी के के कुशल नेतृत्व में सेवा भाव एवं समर्पण के साथ चिकित्सा कार्य में संलग्न है !साथ साथ औषधालय में श्री विजय अग्रवाल एवं श्री अजय अग्रवाल जी के ट्रस्ट द्वारा दवाइयां का व्यय वहन किया जा रहा है उसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
सभा भवन में स्थित मंदिर श्री लक्ष्मी नारायण जी जिसकी देखरेख पंडित भुवनेश कपिल जी करते हैं का एवं मंदिर समिति का भी आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने पूरे वर्ष भर श्री लक्ष्मी नारायण जी एवं अन्य विग्रहो का साज सिंगार किया। मंदिर मूर्ति शिव जी महाराज जो भगत सिंह रोड पर स्थित है की देखरेख पंडित अरविंद शर्मा जी कर रहे हैं तथा श्री सुखदेव मित्तल जी के नेतृत्व वाली समिति सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कर रही है सभी का धन्यवाद किया गया।
सम्पूर्ण संस्था के जांच गए आय व्यय प्रस्तुत किए गए जो सर्वसमिति से स्वीकार हुए। अंत में मन्त्री दीपक मित्तल द्वारा अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल एवं समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने पूरे वर्ष उन्हें अपना कर परामर्श एवं सहयोग प्रदान किया। मंत्री दीपक मित्तल ने बताया की गत वर्ष में हमारे बीच सभा के संरक्षक सदस्य श्रीआशुतोष स्वरूप बंसल ,आजीवन सदस्य डॉक्टर सुरेश शंकर ,प्रोफेसर मदन गोपाल मित्तल , श्री कन्हैयालाल किगर ,श्री रजत गुप्ता एवं श्री अनिल कुमार जी वैकुंठ धाम चले गए भगवान से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इसी के साथ सभा अध्यक्ष श्री शंकर स्वरूप बंसल द्वारा आगंतुक सभी संरक्षक सदस्यों एवं आजीवन सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की गई।


