Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सत्संग से ही जीवन में भक्तों वाले गुणों का समावेश होता है

“सहारनपुर जोन का जोनल स्तरीय निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम सम्पन्न”

मुजफ्फरनगर। स्थानीय रूड़की रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में जोनल स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम आयोजित किया गया, जिसमें सहारनपुर जोन के अन्तर्गत आने वाले जनपद सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर की कुल 40 शाखाओं से जुड़े सैकड़ों बच्चों, बहनों और महापुरुषों ने भाग लिया।

इस समागम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सफदरजंग दिल्ली से आई बहन श्वेता कपूर जी ने कहा कि निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें अंग्रेजी भाषा के माध्यम से भी सत्य के संदेश को मानव मात्र तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हम सत्संग में होते हैं तो खुद को बहुत शांतिपूर्ण, शांत महसूस करते है और जैसे ही ये समय बीत जाता है हम अपने काम में, ऑफिस में, सहकर्मी के साथ या मार्केट में होते है तो फिर वही शांति खो जाती है और उसकी जगह तनाव ले लेता है, चिंता ले लेती है। हमारे जीवन में ये शांति तभी बनी रह सकती है, जब सर्वशक्तिमान परमात्मा (डिवाइन) के साथ हमारा कनेक्शन बना रहता है, हमारा नाता जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस समय में किसी भी भाषा को सीखना बहुत आसान हो गया है। अलग-अलग ए0आई0 टेक्नोलॉजी की मदद से हम आसानी से विभिन्न भाषाएँ सीख सकते हैं और सतगुरू के सन्देश को एक वैश्विक भाषा में जन-जन तक पहुँचा सकते हैं। नौजवानों को अंग्रेजी माध्यम के सत्संग से जुड़े रहने का अति आवश्यकता है। इससे अंग्रेजी भाषा के प्रति संकोच दूर होगा। उन्होंने कहा कि मानव तन बड़े भाग्य से प्राप्त होता है और मानव तन के रहते ही परमपिता परमात्मा का बोध हासिल करने के बाद ही इंसान के व्यवहार और बोली में बदलाव आता है, जीवन में नम्रता आती है। सत्संग से जीवन में भक्तों वाले गुणों का समावेश होता है।

समागम कार्यक्रम में सतगुरु माताजी का संदेश स्किट, समूह गीतों, कविताओं व विचारों के माध्यम से दिया गया। सहारनपुर जोन के जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी व संयोजक  हरीश कुमार ने संगत का स्वागत, आभार व धन्यवाद किया। समागम कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *