Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सत्संग घटना में मरने वालों की संख्या 135 हुई, विचलित करने वाले वीडियो

लखनऊ । सत्संग के दौरान भगदड़ से हुए हादसे पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। घटना में मरने वालों की संख्या 135 हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे के लिए जाँच कमेटी का गठन किया है। एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ के अध्यक्षता में कमेटी बनाई गयी। घटना के कारणों का पता लगाकर शासन को रिपोर्ट सौपेंगी। शुरू में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही के कारण हादसा होना माना जा रहा है। उधर सीएम योगी के आदेश पर सरकार में मंत्री लक्ष्मी नरायन सिंह और संदीप सिंह समेत कई मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार भी मौके के लिए लखनऊ से रवाना हो गए।

हाथरस में सत्संग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद यह सवाल हर किसी के जहन में है कि आखिर वह बाबा कौन है कि जिसके कार्यक्रम में इतने बड़े पैमाने में लोग जुटे और हादसे के शिकार हो गए, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सत्संग कार्यक्रम साकार विश्व हरि भोले बाबा का हो रहा था, अनुयायी इन्हें भोले बाबा के नाम से पुकारते हैं, हादसे के बाद से बाबा की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। नौकरी में तैनाती के दौरान ही सत्संग शुरू कर दिया था , कुछ समय बाद नौकरी से त्यागपत्र देकर सूरज पाल साकार विश्व हरि भोले बाबा बन गया। पटियाली में अपना आश्रम बनाया। गरीब और वंचित समाज में तेजी से प्रभाव बनाने वाले भोले बाबा के अनुयायियों की संख्या लाखों में है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *