मुजफ्फरनगर। दधेडू खुर्द के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू खुर्द निवासी 21 वर्षीय नासिर (पुत्र नसीम) शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल से मुजफ्फरनगर जा रहा था। इसी दौरान दधेडू खुर्द से पहले सड़क वाली मस्जिद के पास सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
इस भीषण भिड़ंत में नासिर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी दुखद मौत हो गई। नासिर की दुःखद मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Author: Taja Report
Post Views: 85


