मुजफ्फरनगर । सड़क दुर्घटना मे ककरौली निवासी बाईक सवार युवक की मौत हो गई।
ककरौली – बेहड़ा सादात के बीच ईंट भट्टे के सामने ट्रेक्टर ट्रॉली व बाईक की भिड़ंत में बाईक सवार की मौत हो गई। ककरौली निवासी विनीत उर्फ़ फोन्दी पुत्र किरण सैनी देर शाम बेहड़ा सादात की ओर से ककरौली आ रहा था की वह सड़क दुर्घटना मे घायल हो गया। घायल को मुज़फ्फरनगर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक 24 वर्षीय विनीत सैनी फर्नीचर का काम करता था।
Author: Taja Report
Views: 18


