Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सडक हादसे में वैष्णो देवी जा रहे सात श्रद्धालुओं की मौत

अंबाला। हरियाणा के अंबाला में सड़क हादसे में वैष्णो माता के दर्शन करने जा रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 19 घायल हुए हैं।

हरियाणा के अंबाला जिले में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल हैं। यह सभी लोग ट्रैवलर से वैष्णो माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। यह हादसा ट्रैवलर के आगे चल रहे ट्रॉले से टकराने की वजह से हुआ। मृतकों में छह माह की बच्ची और एक दंपति भी शामिल हैं। सभी लोग उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के बताए जा रहे हैं। यह हादसा अंबाला-दिल्ली हाइवे स्थित मोहड़ा के पास रात करीब 2 बजे हुआ। ट्रैवलर में कुल 26 लोग थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *