बिजनौर । जिले में गांव खारी के कब्रिस्तान में कब्र खोदकर कारी सैफुर्रहमान का सिर काटकर ले जाने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो तांत्रिकों को दबोचा है, जिन्होंने लॉटरी (सट्टे) का नंबर हासिल करने के लिए कब्र पर तंत्र क्रिया हेतु सिर काटकर ले गए थे। पकड़े जाने के डर से सिर को मुंबई जाकर समुद्र में सिर के कंकाल को फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में कसीमुद्दीन पुत्र हसीनुद्दीन निवासी ग्राम खारी और रामवीर पुत्र पीतम निवासी ग्राम फिरोजपुर उग्रसेन उर्फ मौजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि दोनों साथ में मिलकर तंत्र-मंत्र के साथ सट्टे का नंबर भी लगाते है। कुछ समय से तंत्र क्रिया करते हुए नंबर हासिल करने में सफल नहीं हो रहे थे। उन्होंने मृतक कारी की कब्र खोदकर उनकी गर्दन निकाल ली थी। कसीमुद्दीन ने गर्दन अपने साथ उसे मुंबई ले गया। वहां वह कपड़े का काम भी करता था। पुलिस से बचने के लिए उसने कारी के कंकालनुमा सिर को समुद्र में फेंक दिया था।

