Skip to main content

TR NEWS UP-UK

संस्कृति सप्ताह का प्रबुद्ध नागरिक सम्मान के साथ समापन

मुजफ्फरनगर । भारत विकास परिषद “विराट” परिवार संस्कृति सप्ताह की श्रृंखला में *”संस्कृति सप्ताह का समापन और प्रबुद्ध नागरिक सम्मान के साथ किया गया जिसमें मुख्य अतिथियों में श्री अनुराग दुबलिश जी(क्षेत्रीय महा सचिव), श्रीशशिकांत मित्तल जी,(प्रांतीय अध्यक्ष),श्री सरल माधव जी(प्रांतीय महासचिव),प्रवीण कुमार जी(जिला सह समन्वयक),मोहित संगल (जिला मीडिया प्रभारी) सम्मानित विकास रत्न परमकीर्तिशरणजी,लक्ष्मीकांत मित्तल जी,सुगंध जैन जी,कमल गोयल जी सहित तथा अन्यसभी शाखा ओं से पधारे पदाधिकारीगणो ने कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पवन गोयल लिबर्टी ने किया। 

वदें मातरम, गणेश वंदना अतिथियों का स्वागत,के पश्चात अध्यक्ष मनोज गोयल द्वारा संबोधन, सचिव अजय कुमार गर्ग द्वारा स0सप्ताह के साप्ताहिक सेवा कार्यक्रमो की रिपोर्ट पढी ग ई। तत्पश्चात श्री राम कुमार तायल जी(संस्कृति सप्ताह चैयरमेन)ने अपने संबोधन में विराट परिवार केसभी सदस्यों का आभार प्रकट किया और विराट टीम को चादीं के सिक्का देकर सम्मानित किया और विराट टीम ने साप्ताहिक सेवा कार्यक्रमों मे उपस्थित रहने वाले सभी सदस्योंऔर सदस्याओ को सम्मान और उपहार वितरित किए, समय बद्ध ता पुरस्कार ,अरली ड्यूज पुरस्कार तथा शाखा द्वारा दो सिलाई मशीन का वितरण,महिला सयोंजिका प्रिया गर्ग द्वारा बच्चोको जन्माष्टमी पुरस्कार दिये गये ,विराट शाखा द्वारा प्रबुद्ध नागरिक सम्मान में श्री सुरेंद्र अग्रवाल जी एंव विश्व रतन जी को पटका और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।सभी अतिथियों ने अपना आशीर्वाद रुपी संबोधन दिया संजय कुमार जैन कोषाध्यक्ष ने सभी स0सप्ताह चैयरमेनो का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *