नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को वायनाड लोकसभा सीट से जीतने के बाद लोकसभा में संविधान की प्रति हाथ में लेकर सांसद के रूप में शपथ ली।
प्रियंका गांधी ने आज वायनाड से सांसद के रूप में शपथ ले ली। उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी मौजूद रहे। प्रियंका के साथ उनके बेटे और बेटी रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा भी संसद पहुंचे।
Author: Taja Report
Views: 14

