मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल गांव छपरा में जन्माष्टमी वाले दिन बालिका के साथ हुई शर्मनाक घटना के संबंध में पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली तथा पूरा भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता है तो संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा आपके साथ है महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के रूप में 61000/- भी दिए गए प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुनील सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, संजय मित्तल, दिनेश बंसल, विश्व दीप गोयल बिट्टू, राहुल गोयल, विपिन गोयल रजत गोयल आदि उपस्थित रहे।
Author: Taja Report
Views: 108


