लखनऊ। संभल फायरिंग में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। इलाज के दौरान मोहम्मद कैफ और मोहम्मद अयान की मौत हो गयी। कल नोमान, बिलाल और नईम की अपनों की ही गोलियाँ लगने से मौत हो गई थी। इस बीच सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जियाउर्रहमान बर्क पर लोगों को उकसाने का आरोप है। संभल में धीरे धीरे हालात सामान्य होते देख डीएम डॉक्टर राजेंद्र पेसिया ने संभल में इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया है। संभल के एमपी जियाउर्रहमान बर्क के साथ ही सदर विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल के खिलाफ भी भड़काऊ पोस्ट डालने पर एफआईआर दर्ज की गयी है। शाही जामा मस्जिद की तरफ जाने वाले रास्तो पर बेरिकेट लगे रहेंगे। किसी को भी मस्जिद की तरफ जाने की इजाजत नहीं होगी। घायल पुलिसकर्मियों में एक की हालत की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
Author: Taja Report
Views: 17

