Skip to main content

TR NEWS UP-UK

संभल हिंसा में तीन की मौत, तीन कारें और सात बाइकें फूंकी

मुरादाबाद। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में तीन युवकों की मौत हो गई। हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग भी की। तीन कारों और आठ बाइकों को आग के हवाले कर दिया।

कमिश्नर ऑन्जनेय सिंह ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। हिंसा में सीओ अनुज चौधरी और एसपी के पीआरओ को भी गोली लगी है। मृतकों के परिजनों का दावा है कि पुलिस की गोली से मौत हुई है। हालांकि कमिश्नर ने कहा कि पुलिस फायरिंग में कोई मौत नहीं है। कमिश्नर ने कहा कि हमलावर प्लांड तरीके से सर्वे टीम को टारगेट करना चाहते थे। 12-14 साल के बच्चों और महिलाओं को आगे किया गया। ऑन्जनेय सिंह ने संभल हिंसा में तीन युवकों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मरने वालों में सरायतरीन निवासी नोमान, हयातनगर का बिलाल और कोट गर्वी का नईम शामिल है। कमिश्नर संभल में ही कैंप किए हुए हैं। हिंसा के बाद मुरादाबाद से अतिरिक्त पीएसी को संभल रवाना किया गया है।

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस पर जमकर पथराव और फायरिंग की गई, जिसमें 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा क्षेत्र में स्थिति बेकाबू हो गई थी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *