संभल। पुलिस ने 1978 के बाद से बंद एक मंदिर को खुलवा कर उसकी सफाई की। पुलिस अधिकारी ने मंदिर का घंटा बजाया। पुलिस वालो ने शिवलिंग की सफाई की। हनुमान जी की मूर्ति भी पुलिस के जवानो ने सफाई की। कई सालो से पहले बंद मंदिर था। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि ये मंदिर 1978 के बाद से बंद था। हिंदुओ के पलायन करने के बाद मंदिर की देखभाल नहीं कर पाए। मुस्लिम आबादी बढने के बाद यहां 20-25 परिवार थे धीरे धीरे सब चले गए।
सम्भल में अवैध अतिक्रमण हटाते समय 400 साल पुराना शिव – हनुमान मंदिर मिला , हनुमान भक्त सीओ सिटी अनुज चौधरी ने मंदिर में घंटा बजाया , 1978 में दंगे के दौरान यहाँ से अधिकांश हिन्दू परिवार पलायन कर गए थे। मंदिर के बाहर एक कुआँ भी मिला है , जिसे ईंट पत्थरो से भरकर बंद कर दिया था। ये मंदिर सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। बुलडोजर से खुदाई के दौरान एसडीएम सम्भल वंदना मिश्रा भी मौजूद रही। इसके साथ ही जामा मस्जिद समेत दर्जनों घरो में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी , डीएम राजेंद्र पेसिया और एसपी केके बिश्नोई की अगुआई में सभी अवैध कनेक्शनों को काटा गया। अब बिजली चोरो के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। डीएम ने बताया की मंदिर पर अतिक्रमण करने की तैयारी थी। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बिना नक्शे के घर बना रखा है। प्रशासन ने सांसद को नोटिस देकर 15 दिन में जवाब माँगा है। यदि उचित जवाब नहीं मिला तो सांसद के घर पर भी बुलडोजर कार्यवाही भी होगी।

