Skip to main content

TR NEWS UP-UK

संतान की प्राप्ति के लिए कबूतर की बली देकर मंदिर में उसका खून छिडका

मुजफ्फरनगर । संतान की प्राप्ति के लिए कबूतर की बली देकर मंदिर में उसका खून छिडका गया था। थाना चरथावल पुलिस द्वारा मन्दिर को अपवित्र कर शान्ति व्यवस्था व आपसी शोहार्द खराब करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक तांत्रिक सहित 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार कर लिया।  

थाना चरथावल पुलिस द्वारा मन्दिर को अपवित्र कर शान्ति व्यवस्था व आपसी शोहार्द खराब करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए तांत्रिक सहित 04 अभियुक्तगण को टाण्डा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 30 मई को वादी मुकेश पुत्र केशोराम निवासी ग्राम रोनीहरजीपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना चरथावल पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि गांव के भमेंला रोड पर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में शिव परिवार की प्रतिमा का शीशा टूटा हुआ है तथा मन्दिर के फर्श तथा आस-पास भी खून की काफी बूंदे भी पडी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 127/2024 धारा 295,427 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु टीमो को गठन किया गया तथा गठित टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 07.06.2024 को 04 अभियुक्तगण को टाण्डा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* ऋषिपाल पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम रोनीहरजीपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*2.* मनीष उर्फ मोनू पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम रोनीहरजीपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*3.* सुभाष पुत्र किशना निवासी ग्राम रोनीहरजीपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*4.* इंद्रपाल पुत्र दलेल निवासी ग्राम रोनीहरजीपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त ऋषिपाल ने बताया कि मैं तंत्र-मंत्र के काम करता हूं मैंने कई लोगों का इलाज तंत्र-मंत्र से किया है। गांव के रहने वाले इंद्रपाल उपरोक्त जिसकी शादी को करीब 25 वर्ष हो गये है परन्तु कोई सन्तान नही है सुभाष उपरोक्त के माध्यम से मेरे पास आया, तो मैने इन्द्रपाल को सन्तान प्राप्ति के लिए उपाय बताए तब हम सब ने मिलकर एक योजना बनायी। हमने जंगल से एक कबूतर पकडा तथा दिनांक 29/30 मई की रात्रि मे भमेला रोड पर बाबा दीवाननाथ समाधि प्राचीन मंदिर रोनी हरजीपुर में कबूतर की गर्दन काट कर उसके खून की बूंदे मन्दिर मे गिरा दी थी। ताकि इंद्रपाल को सन्तान प्राप्ति हो सके। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *