Skip to main content

TR NEWS UP-UK

संजीव बालियान ने आरोपों किया खारिज,पीएम व अमित शाह को लिखा पत्र

मुजफ्फरनगर । पूर्व विधायक संगीत सोम की प्रेस वार्ता में वितरित संदिग्ध एवं विवादित पत्र में लगाए आरोपों को लेकर पूर्व मंत्री डॉ संजीव बालियान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उनके द्वारा लिखे गए पत्र की मूल भाषा-

संजीव कुमार बालियान

SANJEEV KUMAR BALYAN

सत्यमेव जयते

पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

• जल शक्ति मंत्रालय

• मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार

पूर्व सांसद – मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)

आदरणीय प्रधानमंत्री जी सदैव स्वच्छ राजनीति के प्रतिबिंब रहे है और उनके इन्हीं आदर्शो से प्रेरणा लेकर मेरे द्वारा भी सदैव इसी पथ पर चलने का प्रयत्न किया गया है। हाल ही के दिनों में मीडिया के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बात प्रकाश में आयी है । पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक पूर्व विधायक के लेटर हैड पर एक पत्र पत्रकारों को वितरित किया गया है, जिसमें मुझ पर भ्रष्टाचार के निराधार आरोप लगाये गये है। मै उसमें लगाये गये सभी आरोपों को खण्डन करता हॅू और क्योंकि मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी कि विगत दोनों सरकारों में मंत्री रहा हूँ, इसलिए मुझ पर लगाये गये ऐसे आरोंपों की निष्पक्ष जाँच कराना मेरा दायित्व बनता है। अतः मैं आपसे अनुरोध करता हॅू कि उन सभी आरोपों की सी. बी. आई से या अन्य किसी उच्च स्तरीय संस्था से जॉच कराई जाये ताकि मुझ पर लगाये गये उन सभी आरोपों की सच्चाई देश के समक्ष आ सके और इसके पीछे के षडयंत्रकारियों का चेहरा भी बेनकाब हो सके। मै विश्वास दिलाता हॅू कि गत दस वर्षो के कार्यकाल में मेरे द्वारा कोई भी ऐसा कार्य नही किया गया है जिसके कारण मुझे सिर झुकाना पडे। संदर्भ के लिए वितरित किया गया पत्र साथ में संलग्न कर रहा हॅू। आपके द्वारा उचित कार्यवाही की अपेक्षा के साथ ।

धन्यवाद सहित ।

श्री अमित शाह जी, माननीय गृहमंत्री,

भारत सरकार, नई दिल्ली।

आपका,

(डॉ0 संजीव कुमार (बालियान)

Phone No.: 0131-2622200

Mob. No. +91-9219583103

E-mail : office.sanjeevbalyan@gmail.ocm

Address : A2Z Colony, Muzaffarnagar, Uttar Pradesh-251001

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *