मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर बनाये गये पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक का कार्यकर्ताओं ने सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। जैसे ही संजय राठी जिला कार्यालय पहुंचे, युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। मंत्री अनिल कुमार व विधायक मिथलेस पाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Views: 62


