Skip to main content

TR NEWS UP-UK

संगीत सोम हमें समर्थन करते तो हम 40 हजार वोट से जीतते : हरेंद्र मलिक

दौराला। मुजफ्फरनगर लोकसभा से सांसद हरेंद्र मलिक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच आरोप-प्रत्यारोप को लेकर कहा कि जिस तरह भाजपा के दो नेता लड़ रहे है ऐसे तो गांव के प्रधान भी नहीं लड़ते। उन्हें आपस में लड़ना है लड़े लेकिन इस विवाद से उन्हें दूर रखे। वह (संजीव बालियान) कह रहे है संगीत सोम ने हमें सपोर्ट किया। अगर संगीत सोम हमें समर्थन करते तो हम 40 हजार वोट से जीतते। इनके अहंकार से लोग परेशान हो गए थे इसीलिए हमें वोट की है। कहा कि अगर कीकर का पौधा लगाओंगे तो कीकर ही काटना पड़ेगा वह बबूल नही बनेगा। उन्होंने दोहे में कहा कि बोया पेड़ बबूल का तो आम कहा से होए। 

कस्बे के रायल फार्म हाऊस में कांग्रेसियों की और से धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर लोकसभा से सांसद हरेंद्र मलिक ने कार्यकर्ताओं का जीत पर आभार व्यक्त किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आ रही है। प्रदेश की जनता ने धर्मांधता का नकार दिया है, सर्वधर्म सदभाव को स्वीकार किया है। अब तक मुजफ्फरनगर लोकसभा में कोई एक काम ऐसा नही हुआ है जिसको विशेष कहा जाऐं। एक खेल विश्वविद्यालय पर काम चल रहा है उसको लेकर भी दोनों नेताओं में श्रेय लेने की होड़ है। अग्निवीर पर सांसद बोले की ये जो संशोधन हुआ है ये सरकार चलाने के दबाव में संशोधन हुआ है। संयोजक जुनैद अहमद ने सांसद का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *