मुजफ्फरनगर । आज श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कॉलोनी में त्रिदिवसीय महामहोत्सव में वार्षिक रथयात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई। रथ यात्रा में परम पूज्य गुरुवर श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद एवं परम पूज्य गुरुवर श्री ज्ञेयसागर जी महाराज (ससंघ) का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में ध्वजारोहनकर्ता श्री अजय जैन दीपक जैन मेडिकल परिवार को सौभाग्य मिला। कार्यक्रम के स्वागतध्यक्ष जैन मिलन शांतिनाथ के संरक्षक श्री सतीश चंद्र जैन श्रीमती सुमन जैन हाइडिल परिवार रहा। कार्यक्रम में श्री शांतिनाथ भगवान एवं परम पूज्य गुरुवर ज्ञान सागर जी महाराज का चित्र अनावरण जैन मिलन शांतिनाथ के मंत्री श्री अभिषेक जैन अनंत जैन देव कोचिंग एवं श्री अरुण जैन प्रिंस जैन बिहार वालों के परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दीपप्रज्वलन श्री स्वदेश जैन दीपक जैन अलवर वाले परिवार एवं श्री रूपल जैन शांति नगर वाले परिवार द्वारा किया गया। महाराज श्री का पाद प्रक्षालन का सौभाग्य श्री अनिल जैन श्री मनीष जैन ब्रेड वाले परिवार को मिला। गुरुवर को शास्त्र भेंटकर्ता जैन मिलन शांतिनाथ के अध्यक्ष श्री विभोर जैन प्रचार मंत्री श्री अतुल जैन पारस आदि कवाल वाले परिवार रहे। गुरुवार की पूजा का सौभाग्य श्रीमती संतोष जैन श्री अखिलेश जैन अधिवक्ता श्रीमती सीमा जैन अविरल जैन परी जैन परिवार को मिला। कार्यक्रम में महाआरती श्री पीयूष जैन व जैन मिलन शांतिनाथ के संगठन मंत्री श्री शुभम जैन का परिवार द्वारा की गई। कार्यक्रम में मंच संचालन जैन शांतिनाथ के संरक्षक श्री सुनील जैन दवाई वालों द्वारा किया गया। वार्ड मैंबर श्रीमती सीमा जैन जी धर्मपत्नी पूर्व सभासद श्री विकल्प जैन जी ने कार्यक्रम में अपनी पूर्ण उपस्थिति देकर धर्म लाभ प्राप्त किया कार्यक्रम के पश्चात वात्सल्य भोजन श्री अनिल जैन नितिन जैन नमी जैन सर्राफ कुटेसरा वाले परिवार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में श्री शीतल जैन सी०ए० श्री विपिन जैन एवं विकास जैन गद्दे वाले श्री सचिन जैन बजाज, श्री सतपाल जैन तंबाकू वाले,श्री नितेश जैन गुलशन बैंक,श्री सुनील जैन पंप वाले, श्री नीरज जैन कवाल,श्री नवनीत जैन बजाज,श्री अंशु जैन ज्वैलर्स, श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन युवा संघ, ज्ञानोदय परिवार, जैन मिलन शांतिनाथ परिवार, महिला जैन मिलन अरिहंत का मुख्य रूप से सहयोग रहा। इस विशाल रथयात्रा महोत्सव के उपरांत जैन मंदिर मुनीम कॉलोनी के संरक्षक श्री जवाहर लाल जैन, श्री चन्द्रमोहन जैन,श्री हंस कुमार जैन, श्री सतीश चंद्र जैन, श्री रवि जैन, श्री अशोक जैन, श्री वीरेंद्र जैन, श्री सुरेश जैन, स्वर्गीय श्री सुभाष जैन शाहपुर वाले परिवार एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र जैन फोटो स्टेट वाले महामंत्री श्री जितेंद्र जैन टोनी कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन अधिवक्ता एवं उपाध्यक्ष श्री प्रेमचंद जैन, श्री संजय जैन एल्युमिनियम वाले, उपमंत्री श्री सुखमाल चंद जैन,श्री विभोर जैन, एवं समस्त प्रबंध समिति श्री 1008 शांति का दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कॉलोनी ने रथयात्रा में आए धर्म प्रेमी बंधुओ का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।


