मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित मनोकामना पूर्ण पावन धाम श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादारों द्वारा शरद पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा प्रातः 7:30 बजे से शामली रोड स्थित हनुमान मंदिर से श्री सालासर बालाजी धाम तक पैदल चलकर निकाली गई। यह जानकारी देते हुए श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादार कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि सेवादारों द्वारा विगत वर्षों से प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा का आयोजन होता रहता है जिसमें सेवादारों द्वारा श्री बालाजी महाराज से अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति व विश्व शांति हेतु कामना की जाती है। आज शरद पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा श्री हनुमान चालीसा पाठ व जय श्री राम ,जय श्री बालाजी के जयकारे लगाकर पैदल निकाली गई। जो हनुमान चौक से शुरू होकर भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, श्री बालाजी चौक ,मालवीय चौक ,गांधी कॉलोनी रेलवे पुल से पचेंडा रोड होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पहुंची जहां सभी सेवादार द्वारा अपनी-अपनी ध्वज पताका श्री बालाजी महाराज को अर्पित की तदुपरांत श्री बालाजी महाराज को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।


