Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री श्याम वंदना शरद ऋतु महोत्सव धूमधाम मनाया

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के द्वारा 40 वा श्री श्याम वंदना शरद ऋतु महोत्सव बड़ी धूम धाम से नई मंडी रामलीला भवन में मनाया गया जिसमें श्याम बाबा फूलों के श्रृंगार में सजकर बहुत मनमोहक लग रहे थे ।

आज के कार्यक्रम के मुख्य यजमान समाज सेवी भीमसेन कंसल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।मुख्य अथिति के रूप में पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, व्यापारी नेता संजय मित्तल, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य अंकुर दुआ, भाजपा नेता विशाल गर्ग, अरविंद बंसल मिर्च वाले, अरुण गर्ग पेपर वाले, राजीव गर्ग गायत्री ज्वेलर्स ,दिनेश मित्तल टीनू भाई एवं संजीव अग्रवाल रहे।

भिवानी से आये हुए भजन गायक अनुराग मित्तल एवं साज की दुनिया के बेताज बादशाह नरेश पुनिया ने बाबा को और बाबा के प्रेमियों को खूब रिझाया बाबा के प्रेमियों से पूरा पंडाल भरा हुआ था श्याम बाबा के प्रेमियों ने जाने वाले साल का आखरी पल और आये हुए नये साल का पहला पल बाबा के दरबार मे झूमते हुए व्यतित किया । समिति की ओर से छप्पन भोग और बाबा की कृपा से बाबा के सभी प्रेमियों के लिये भोजन प्रसाद की व्यवस्था की हुई थी।

कार्यक्रम का समापन गगनभेदी “श्याम बाबा के जयकारों” के साथ हुआ। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल,अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग,संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल,प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल,अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग एवं सभी एकादशी सदस्य उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *