Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री श्याम वंदना रंग रंगीला उत्सव धूम धाम से मनाया

मुजफ्फरनगर । श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के द्वारा 33वा श्री श्याम वंदना रंग रंगीला उत्सव बड़ी धूम धाम से नवनिर्माणाधिन श्री खाटू श्याम मंदिर विश्वकर्मा चौक पर मनाया गया। जिसमें जयपुर से आए भजन गायक मुकेश बांगड़ा जी ने अपने भजनों से धूम मचा दी पंडाल में हजारों की संख्या में लोग देर रात कीर्तन समापन तक मौजूद रहे ,भजनों की धमाल पर सब प्रेमी खूब नाचे समिति की ओर से अदभुद श्रृंगार बाबा का किया हुआ था एवं अलौकिक दरबार भी लगाया हुआ था ।

सभी श्याम भक्तों के लिये भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गयी थी।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक कंसल ,व्यापारी नेता संजय मित्तल ,पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं भाजपा नेता विशाल गर्ग मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल,अचिन सागर गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, राजीव गर्ग, संजीव गर्ग, रिंकू गर्ग, राजीव बंसल, अनुज गर्ग, राजकुमार सिंघल, राजेन्द्र गर्ग,अरविंद बंसल, अचिन बंसल, राजकुमार जिंदल, नरेंद्र गर्ग, श्रेय मित्तल, राघव मित्तल, शुभम गुप्ता, अनिल गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक तायल, हर्षित अग्रवाल, प्रिंस चावला, निक्की, अर्पित सिंघल, गट्टू, शास्वत गोयल, अनुराग, अवि, प्रांशु बंसल, वासु, विपुल गर्ग लोकेश बंसल,एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *