मुज़फ़्फ़रनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा श्री श्याम प्रभु की कृपा से श्री खाटू श्याम जी का श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें 19 मार्च 2024 को श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मनोकामना पूर्ति हेतु बाबा श्याम को निशाना चढ़ाएंगे समिति ने पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष में भी बाबा के प्रेमियों को ₹11 में निशान वितरित कर रहे है। निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी मालवीय चौक होते हुए गौशाला रोड पीठ बाजार बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। 19 मार्च की शाम को नवनिर्माणाधिन मंदिर स्थल पर भव्य एवं विशाल केसर चन्दन होली का कीर्तन रखा गया है जिसमें चंग धमाल का कार्यक्रम किया जाएगा एवं केसर चंदन होली खेली जाएगी पानीपत से आए साहिल शर्मा एवं राजस्थान से आई मंडली बाबा को एवं बाबा के प्रेमियों को रिझाएगी । 20 मार्च 2024 को नवनिर्माणाधिन मंदिर पर श्री श्याम बाबा का फाल्गुन एकादशी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें जयपुर से मुकेश बांगड़ा जी बाबा को एवं बाबा के प्रेमियों को रिझाएंगे इस दिन आप सभी प्रेमियों को बाबा के भव्य दरबार एवं भव्य श्रृंगार के भी दर्शन होंगे । जल्द ही सभी प्रेमियों के सहयोग से श्री श्याम बाबा के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने अधिक से अधिक संख्या में दान देकर मंदिर निर्माण में सहयोगी बनने की बाबा के प्रेमियों से अपील की। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति में से अध्यक्ष मनीष अग्रवाल संदीप गर्ग जय भगवान बंसल,अचिन सागर गर्ग,अचिन जिंदल,विकास गोयल,राजीव गर्ग,संजीव गर्ग,रिंकू गर्ग,राजीव बंसल,अनुज गर्ग, राजकुमार सिंघल,राजेन्द्र गर्ग,अरविंद बंसल,अचिन बंसल,राजकुमार जिंदल ,नरेंद्र गर्ग,श्रेय मित्तल,राघव मित्तल,शुभम गुप्ता,अनिल गर्ग,अभिषेक अग्रवाल,अभिषेक तायल, हर्षित अग्रवाल,प्रिंस चावला, निक्की,अर्पित सिंघल,गट्टू,शास्वत गोयल,अनुराग , अवि, प्रांशु बंसल, वासु,विपुल गर्ग एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।


