Taja Report

श्री श्याम अखाड़ा महोत्सव का आयोजन 12 अप्रैल को

मुजफ्फरनगर। श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति द्वारा भव्य श्री श्याम अखाड़ा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

समिति अध्यक्ष विकास गोयल ने बताया कि 11 अप्रैल प्रातः 08:00 बजे मनोकामना पूर्ण निशान यात्रा शिव चौक से चलकर झांसी की रानी, नई मण्डी पुल गौशाला रोड होती हुई खाटू श्याम मन्दिर गणपति धाम पर सम्पन्न होगी।

12 अप्रैल को सांय 07:30 बजे बाबा श्याम का भव्य श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन नई मण्डी रामलीला भवन में किया गया है। जिसमें विजय जी महाराज पजांब से, सूरेश चन्द गुप्ता जी पहाड़गंज वाले, सौरव शर्मा जयपुर से, साहिल सांवरा दिल्ली से आयेगें और बाबा श्याम को एवं सभी बाबा श्याम प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएगें। इस दिन आप सभी बाबा श्याम प्रेमियों को बाबा के आकर्षक दरबार व बाबा के भव्य दर्शन होगें। वही दरबार में इत्र वर्षा एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। पूर्व राज्य मंत्री महेश बंसल, कार्यकारिणी सदस्य पुनीत गोयल, विनय गोयल, गौरव वर्मा, यश कुमार गोयल, अनुपम जैन, गौरव बंसल, नीरज चौधरी, तुषार गुप्ता, अनुरूप सिंघल, अर्पित बंसल, विनित अग्रवाल, पवन अग्रवाल आयुष गोयल , विकास वर्मा ,चिराग़ अग्रवाल , यश गर्ग , अमित मित्तल, अंकित गर्ग, रोबिन जैन ,अश्वनी शर्मा, सार्थक गुप्ता, अंशुल अरोरा आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *