Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री श्यामा श्याम जी की पालकी यात्रा का भव्य अभिनंदन

मुजफ्फरनगर । श्री श्रीगोलोक गोपेश्वर तीर्थ, गांधी कॉलोनी में श्री राधा माधव जी के 23वां पाटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है, उत्सवों की श्रृंखला में आज श्रीश्यामाश्याम जी की विहार यात्रा आज बड़े उल्लासपूर्ण वातावरण में निकाली गई। जिसमें श्रीश्यामाश्याम जी रथ पर विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले।

सभी भक्तजन जय जयकार करते हुए बड़े उत्साह के साथ रथ को खींच रहे थे। रास्ते में अनेक लोगों ने सुंदर रंगोली बनाकर व विभिन्न प्रकार के भोग लगाकर ठाकुर जी का स्वागत किया। विहार यात्रा में ढोल मंजीरे, बैंड बाजे के संग सुंदर झाकियां सजाई गई थी, और डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया था। परम पूजनीय श्री मौजी बाबा जी के सानिध्य में बरेली, मेरठ, खतौली, वृंदावन, बरसाना व सूरत से आए भक्तों ने राधा नाम संकीर्तन किया, भजन गायक राजेंद्र हरि द्वारा मधुर भजनों का गायन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्री सुनील तेवतिया, श्री गिरीश अरोरा, श्री बिजेंद्र पाल, श्री विशाल गर्ग, श्री प्रेमी छाबड़ा एवं श्री गोपाल बंसल जी द्वारा पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विहार यात्रा गांधी कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होती हुई श्री गोलोक गोपेश्वर तीर्थ स्थल पर ही सम्पन्न हुई। जहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बरसाना से पधारे किशोरी शरण बाबा, अजय भैया और सुन्दर भैया की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।

कार्यक्रम में सतीश सेठी, बृजमोहन बाठला, राजकुमार खुड्ढे वाले, पवन छाबड़ा, रमन जलोत्रा, सुरेश छाबड़ा, राजीव अरोरा, प्रेम चावला, तेजेन्द्र भाटिया, रवि, तरूण, किशन, मनोज पाहुजा, गुलशन, अनिल, विजय, नमन, प्रणव, साहिल, रोहन, मनोज ठकराल आदि उपस्थित रहे। आगामी कार्यक्रम श्री राधा नाम रस वर्षा कल दिनांक 13 अगस्त व 14 अगस्त को श्री श्रीगोलोक गोपेश्वर तीर्थ स्थल पर सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक होगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *