मुजफ्फरनगर । श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में अन्तरिक्ष के क्षेत्र में हो रही उन्नति एवं उसका पर्यावरण पर पड़ रहे प्रभाव से जागरूक कराने हेतु दिनांक 04.10.2024 से प्रारम्भ ‘विश्व अंतरिक्ष सप्ताह-2024’ के अन्तर्गत दिनांक 05.10.2024 को क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा ‘स्पेस एण्ड क्लाइमेट चेंज’ थीम पर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उपरोक्त विषय पर प्रकाश डाला गया। श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रांगण में यह कार्यक्रम सकारात्मकता के साथ प्रारम्भ हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के संस्थापक चेयरमैन, डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, निदेशक डॉ0 एस0एन0 चौहान और डीन डॉ0 सुचित्रा त्यागी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। इस थीम के अंतर्गत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं जलवायु विज्ञान के बीच के सम्बन्ध पर जोर दिया जायेगा। इस सप्ताह के अंतर्गत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और उपग्रहों की मदद से पर्यावरण में होने बदलावों की निगरानी करने और जलवायु परिवर्तन के असर को कम करने के लिये रणनीति बनाने पर जोर दिया जायेगा।
विश्व अंतरिक्ष सप्ताह हर साल 4 से 10 अक्टूबर के मध्य मनाया जाता है। यह विश्व के 95 से अधिक देशों में मनाया जाने वाला वार्षिक कार्यक्रम है। इस सप्ताह के अंतर्गत अंतरिक्ष एजेंसियां, एयरोस्पेस कंपनियां, स्कूल, संग्रहालय, तारामण्डल और खगोल विज्ञान क्लब कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने विद्यर्थियों के नाम दिये गये अपने सन्देश में उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिये। तत्पश्चात उन्होंने छात्रों को प्रमाण पत्र तथा प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के निदेशक डॉ0 एस0एन0 चौहान ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्व अंतरिक्ष सप्ताह को अपनी वैश्विक पहल का एक अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिये और विद्यार्थियों के अंदर अंतरिक्ष के प्रति जागरूकता लानी चाहिये ताकि इस क्षेत्र में एंटरप्रिन्योरशिप से स्वयं एवं भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के अतिरिक्त दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किये गये।
इस अवसर पर कार्यक्रम में संस्थान की डीन एकेडेमिक्स डॉ0 सुचित्रा त्यागी, समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यक्रम की संचालिका रुचि राय के अतिरिक्त कु0 अंजु त्यागी, इं0 इंदु चौहान, इं0 निशु भारद्वाज, इं0 अर्जुन कुमार, इं0 अभिषेक कुमार जागरवाल आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।


