Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री राम कॉलेज में कंप्यूटर साइंस पर कार्यशाला संपन्न

मुजफ्फरनगर । श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी0 विभाग में साप्ताहिक सेमिनार श्रृंखला के तृतीय चरण का आयोजन किया गया। सेमिनार श्रृंखला का शीर्षक ‘इम्पोर्टेंस एण्ड रिलीवेंस ऑफ कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी0 इन 21वीं सैन्चुरी’ रहा। सेमिनार का प्रारम्भ श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के निदेशक प्रो0 (डॉ0) एस0एन0 चौहान ने छात्रों को अपने अनुभवों को साझा करते हुए प्रोत्साहित किया। इस सेमिनार श्रृंखला का उद्देश्य छात्रों को बी0टेक0 कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी0 के विभिन्न क्षेत्रों जैसे-आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, क्वांटम कम्प्यूटिंग, डाटा एनेलिसिज, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट व सॉफ्टवेयर टैस्टिंग व प्रोग्रामिंग की दिशा में निर्देशित करना एवं उनके द्वारा विभिन्न विषयों पर उनके विचार प्रस्तुत करना है। सेमिनार में छात्रों ने अपनी रुचि के अनुसार, वह जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उस विषय पर चर्चा की जायेगी एवं कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी0 के फील्ड में कैरियर बनाने के लिये पर्याप्त जानकारी और स्किल्स को भी सेमिनार में साझा किया जाता रहेगा। तृतीय चरण में विभाग के छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों पर उनके विचार प्रस्तुत किये गये जैसे-तृतीय वर्ष की रिया जैन ने वर्चुअल रियलिटी, गार्गी त्यागी ने वेब डेवलपमेंट विषयों पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर अपने विचार साझा किये।  द्वितीय वर्ष से अमर शर्मा ने आटिफीशियल इंटेलीजेंस व विशु पुण्डीर ने साइबर फोरेंसिक पर अपने विचार साझा किये। विभागाध्यक्ष प्रो0 आशीष चौहान द्वारा विद्यार्थियों को निर्देशित व प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि इस समय भारत में आई0टी0 से सम्बन्धित नौकरियों की भरमार है तथा छात्रों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी विषयों में अर्जित किया गया। सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान निश्चय ही आगे भविष्य में रोजगार दिलाने में सहायक होगा। संस्था के निदेशक डॉ0 एस0एन0 चौहान द्वारा छात्रों को सम्बोधित करते हुए बताया कि श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में उत्तरोत्तर गुणवत्ता परख शिक्षा के मानदण्डों को उच्च स्तर तक ले जाने के लिये, ताकि श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने का वातावरण मिले, यह सेमिनार श्रृंखला एक प्रभावकारी यन्त्र के रूप में कार्य करेगी। संस्था द्वारा आई0आई0टी0 रुड़की, आई0आई0टी0 दिल्ली, जी0टी0यू0, डी0टी0यू0, दिल्ली, एन0आई0टी0टी0टी0आर0 चण्डीगढ़, आई0आई0एस0टी0यू0 दिल्ली तथा अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के कम्प्यूटर साइंस, इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजी0, मैकेनिकल इंजी0, सिविल इंजी0, के विभिन्न 50 से अधिक विषय विशेषज्ञों का पैनल बनाया गया जो समय-समय पर श्री गु्रप ऑफ इंजी0 में आकर छात्र-छात्राओं को अद्यतन इंजीनियरिंग तकनीकी व प्रबन्धन के गुर सिखायेंगे जिससे श्री राम गु्रप ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को देश के किसी भी प्रतिष्ठित संस्थान के सापेक्ष अध्ययन का अवसर मिल सकेगा। संस्थान की डीन डॉ0 सुचित्रा त्यागी द्वारा छात्रों को इस प्रकार के कार्यक्रमं में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी0 विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर एवं कार्यक्रम की समन्वयक शुभी वर्मा ने सभी छात्रों की प्रतिभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की सेमिनार विभाग में होती रहेंगी तथा विभाग अन्य कार्यक्रमों के आयोजन भी करवाता रहेगा जिससे छात्रों का सवांगीण विकास हो सके।
इस अवसर पर कार्यक्रम में कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी0 के विभागाध्यक्ष प्रो0 आशीष चौहान, ईसीई की विभागाध्यक्ष इं0 कनुप्रिया, इलैक्ट्रिकल इंजी0 के विभागाध्यक्ष इं0 अंकुर कुमार, मैकेनिकल इंजी0 के विभागाध्यक्ष इं0 पवन चौधरी, व्योम शर्मा, इं0 रुचि राय, अंकुर कौशिक, अतुल वर्मा, इं0 शिखा राठी, मयूर शर्मा व पीडीपी प्रशिक्षक वेनी भारद्वाज आदि शिक्षणगण उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *