Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री राम कॉलेज में एमएजेएमसी का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा

मुजफ्फरनगर। मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के  परास्नातक पाठ्यक्रम एमएजेएमसी प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया गया। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षाफल में  एमएजेएमसी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा किरन कुमारी ने 85.2 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया वही  नारायण शर्मा और पल्लवी गौर ने संयुक्त रूप से 84.4 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि 83.8 प्रतिशत अंको के साथ तीसरा स्थान मोहित कुमार ने प्राप्त किया।

मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा घोषित किये गये परीक्षा परीणाम में श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के परास्नातक पाठ्यक्रम एमएजेएमसी प्रथम सेमेस्टर के सभी विद्यार्थी उच्च श्रेणी प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं। देश की एक प्रतिष्ठित एडवरटाइजिंग एजेंसी में प्रिंट एव ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर कार्यरत एवं एमएजेएमसी प्रथम सेमेस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली किरन कुमारी ने अपनी सफलता हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग के प्रवक्ताओं के मार्गदर्शन एवं माता-पिता के आशीर्वाद से परीक्षाओं में सफलता मिली और अच्छे अंक प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि कॉलेज एवं विभाग द्वारा प्रदान किये गये शैक्षिक वातावरण एवं विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा दी जाने वाली मूल्यवान शिक्षा द्वारा ही ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों ने उच्च श्रेणी प्राप्त की है। संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले नारायण शर्मा और पल्लवी गौर ने अपनी सफलता पर बोलते हुये कहा कि विभाग के प्रवक्ताओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को परीक्षाओ में सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलती है, साथ ही लाइब्रेरी में उपलब्ध पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय से संबंधित उच्च कोटि की मूल्यवान पुस्तकों द्वारा किया गया अध्यन सफलता में बेहद सहायक रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विभाग द्वारा समय समय पर आयोजित की जाने वाली कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में व्यवहारिक कौशल विकसित होता है।जिसके माध्यम से विद्यार्थी आत्म निर्भर बनते हैं। देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चौनल में विडियो एडिटर के तौर पर काम कर रहे एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मोहित कुमार नें अपनी सफलता पर बोलते हुए कहा कि बचपन से ही सपना था देश के बड़े न्यूज़ चौनल मे काम करने का जो साकार हुआ श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग मे आने के बाद। उन्होंने कहा कि जीवन मे जो भी उपलब्धि हांसिल हुई है उनका पूरा श्रेय विभाग के प्रवक्ताओ को एवं माता पिता के आशीर्वाद को जाता है।जिन्होंने कड़ी महनत कर पढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक ड़ा0 अशोक कुमार ने सभी विद्यार्थियों की प्रसंशा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत व लगन का परिणाम है जिससे विद्यार्थियो ने उच्च स्थान प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी महाविद्यालय से प्राप्त ज्ञान को भविष्य में देश व समाज निर्माण में प्रयोग कर महाविद्यालय व परिवार का नाम रोशन करेगें।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है अतः विद्यार्थियो को इस क्षेत्र में सशक्त बनने के लिए गम्भीरता से ज्ञान अर्जित करना चाहिए साथ ही यह भी कहा कि यह परिणाम केवल विद्यार्थियो का ही नही बल्कि विभाग के प्रवक्ताओ की मेहनत भी दर्शाता है।

इस अवसर पर बोलते हुए पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागध्यक्ष  रवि गौतम नें सभी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र मे युवाओं के लिए अनेक शानदार सम्भावनाए है जो उनके मजबूत भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एवं जन संचार के क्षेत्र मे विद्यार्थियों मे लेखन कौशल विकसित होता है वही भाषा पर पकड़ के साथ वाक़ कौशल बढ़ता है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र मे शिक्षा ग्रहण करने से ज्वालात मुद्दों कि समझ से साथ ही राजनीतिक राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय मामलो की जानकारी विकसित होती है साथ ही खुलकर अपने विचार रखने का कौशल विकसित होता है। उन्होंने कहा की मीडिया के सभी माध्यमो के साथ पत्रकारिता, विज्ञापन, जन संपर्क फ़िल्म निर्देशन स्क्रिपटिंग, डिजिटल मीडिया प्रमोशन आदि क्षेत्रो मे व्यापक अवसर है। उन्होंने कहा कि इस पाठ्यक्रम के माध्यम से सिविल सेवा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी मे मदद मिलती है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार के न्ळ और च्ळ पाठ्यक्रम पूर्ण रूप से सहायक है।

इस अवसर पर विभाग की प्रवक्ता कहकशा मिर्ज़ा, शिवानी बर्मन, मयंक वर्मा, ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *