मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के जर्नलिज्म एंड मास मीडिया विभाग में सोमवार से नये छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय (7 से 9 सितंबर) तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बीएजेएमसी प्रथम और एमएजेएमसी प्रथम में नवप्रवेशित छात्रों को कॉलेज, विभाग और उनके पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी जायेगी। विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन सुबह 9: 30 बजे से 9: 40 बजे तक सहायक प्राध्यापक मयंक वर्मा स्वागत संबोधन करेंगे। 9: 40 बजे से 10:00 बजे तक कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मितल ‘कॉलेज को जानो’ सत्र को संबोधित करेंगी।विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश कुशवाहा ‘ विभाग को जानो’ सत्र को संबोधित करेंगे वहीं सहायक प्राध्यापक आशीष छात्रों का गेट टूगेदर करेंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन 8 सितंबर को सहायक प्राध्यापक शिवानी वमन विभाग के नियम कानून से छात्रों को अवगत करायेंगी। चीफ लाइब्रेरियन डॉ अमित कुमार यादव छात्रों को पुस्तकालय और उसके नियमों के बारे में जानकारी देंगे। सहायक प्राध्यापक मयंक वर्मा की देखरेख में छात्र शो यूओर टेलेंट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 9 सितंबर को परीक्षा विभाग में सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ संतोष छात्रों को परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी देंगे। पत्रकारिता में कैरियर को लेकर जानकारी सहायक प्राध्यापक आशीष देंगे और सभी छात्रों को फैकल्टी की मौजूदगी में कॉलेज का भ्रमण कराया जायेगा।


