Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री राम कॉलेज के 67 विद्यार्थियों को मिला रोजगाऱ

मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में मुरादाबाद की प्रतिष्ठित कम्पनी तांसी ग्रुप ऑफ कम्पनीज द्वारा श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज के बी0एससी0 एग्रीकल्चर, एम0बी0ए0, बी0बी0ए0, बी0कॉम0, बी0टेक0, बी0एससी0, फार्मेसी आदि संकायों के 67 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

कम्पनी प्रतिनिधि शाहिद खान, मुख्य प्रबन्धक, रोनित प्रताप सिंह, प्रबन्ध निदेशक तथा शाहरोज खान, लेखा प्रबन्धक द्वारा सम्पूर्ण प्लेसमेंट ड्राइव को एक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम सेे आयोजित कराया गया। श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ0 एस0एन0 चौहान एवं चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोओर्डिनेटर, आशीष चौहान तथा डॉ0 नईम द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर कम्पनी प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

सर्वप्रथम कम्पनी प्रतिनिधि शाहिद खान ने पॉवर प्वांइट प्रजेंटेशन द्वारा सभी विद्यार्थियांे को तांसी गु्रप ऑफ कम्पनीज का परिचय देते हुये बताया कि इसके अन्तर्गत दो प्राइवेट लिमिटेड कम्पनियां पंजीकृत हैं जिसमें तांसी ल्यूब्रीकेन्ट्स प्रा0 लि0 तथा तांसी क्रॉप साइंस प्रा0 लिमिटेड हैं। उन्होंने आगे बताते हुये कहा कि तांसी ल्यूब्रीकेन्ट्स भारत की प्रतिष्ठित इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ अनुबन्धित है। यह कम्पनी मोबिल ऑयल तथा ल्यूब्रीकेन्ट का उत्पादन तथा वितरण करती है। उन्होने बताया कि इसी के साथ ही तांसी क्रॉप साइंस कम्पनी उर्वरक, प्राकृतिक अथवा जैविक खाद के अतिरिक्त रासायनिक खाद एनईसी, उर्वरक और कृषि रसायन आदि के क्षेत्र में व्यापार करती है तथा कम्पनी का उद्देश्य किसानों को अच्छे उर्वरक व कीटनाशक इत्यादि उपलब्ध कराना है जिससे कि उनकी फसल स्वस्थ एवं पैदावार अधिक हो। उन्होंने बताया कि कम्पनी श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के विद्यार्थियों को संस्थान में डायरेक्ट सेलिंग तथा सेल्स से जुडे़ क्षेत्रों में चयन करने हेतु आई है।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉर्डिनेटर प्रो0 आशीष चौहान ने प्लेसमेन्ट प्रक्रिया के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि चयन प्रक्रिया का आयोजन एक चरणीय रहा। जिसमें साक्षात्कार के अन्तर्गत श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के 148 छात्र/छात्राऐं सम्मिलित हुये जिसमें से 67 छात्र/छात्राऐं अन्तिम रूप से चयनित हुये तथा उन्हें ऑफर लैटर प्रदान किये गये। चयनित छात्रों में अभिषेक चौहान, मोहिन, शाहनजर, आशुतोष आदि रहे।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए उनका उत्सावर्द्धन किया। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ जी ने यह भी कहा कि विद्यार्थियांे को स्वकेन्द्रित, अनुशासित एवं अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिये ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर हो सकें। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें एवं संस्थान द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के निदेशक डॉ0 एस0एन0 चौहान ने कहा कि प्लेसमैन्ट सैल के निरन्तर एवं सराहनीय प्रयासों के कारण संस्थान के अनेक छात्र/छात्राओं का कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्लेसमेंट सेल बहुत अधिक लगन, अथक प्रयास एवं कठिन परिश्रम से अपने कार्याें का संचालन कर रहा है जो इस बात का उदाहरण है कि कि सभी संकाय के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न हैं तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने संस्थान, जनपद एवम् राष्ट्र का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर उज्ज्वल करेंगे।

इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कोलेजेज, मुजफ्फरनगर के एकीकृत परिसर की डीन डॉ0 सुचित्रा त्यागी एवं डॉ0 नईम, विभागाध्यक्ष, कृषि विभाग, श्री अर्जुन सिंह, विभागाध्यक्ष, सिविल इंजी0, विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्रिकल इंजी0, इं0 कनुप्रिया, विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजी0, पवन चौधरी, विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजी0 तथा अंकुर धीमान विभागाध्यक्ष इलैक्ट्रीकल इंजी0 ने कम्पनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर उनका आभार प्रकट किया एवं सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामानाएं दीं।

संस्था के चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉर्डिनेटर प्रो0 आशीष चौहान ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से जुडे़ रहकर टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया एवं सभी चयनित छात्र/छात्राओं को बधाई दी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन वेनी भारद्वाज ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी आशीष चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विक्रान्त सिंह, मौ0 यूसुफ व गरिमा आदि प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *