Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री राम कॉलेज के शिक्षा विभाग में कार्यशाला संपन्न

 

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के सभागार में महिंद्रा एंड महिंद्रा एवं जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा ’’एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट ट्रेनिंग’’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि दीपक सिंह तथा अभय प्रताप सिंह, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कम्पनी तथा विशिष्ट अतिथियों में डा बबीता तोमर, राजीव कुमार, श्रीपाल, विकास अग्रवाल जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि दीपक सिंह तथा अभय प्रताप सिंह, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कम्पनी, तथा विशिष्ट अतिथियों डा बबीता तोमर, राजीव कुमार, श्रीपाल, विकास अग्रवाल जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर को महाविद्यालय की प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल तथा डा विनीत कुमार शर्मा द्वारा पौधा एवं पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक सिंह महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने वर्कशाप के बारे में बताते हुए कहा कि युवा महिलाओं के लिए खास तौर पर तैयार किया गया एक ट्रेनिंग प्रोग्राम है। जिसका मकसद उनकी स्किल्स को बेहतर बनाना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आज के बदलते वर्क एनवायरनमेंट के हिसाब से नौकरी के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कम्पनी के प्रशिक्षित अधिकारियों के द्वारा श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 10 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को निशुल्क प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाएं डॉ. विधि सिंह,रितु गर्ग, सपना सिंघल, अंजलि पुंडीर, भारती त्यागी आदि उपस्थित रही।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *