Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री राम कॉलेज के व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग मे हुआ वर्कशॉप संपन्न

मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग मे वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसका शाीर्षक ’’प्रतीभा अधिग्रहण और प्रबंधन मे जॉब पोर्टल’’ की भूमिका रहा। वर्कशॉप की मुख्य वक्ता व प्रशिक्षिका निक्की शर्मा रही जो एप्पस्कार्यड साफ्टवेयर प्राईवेट लिमिटेड मे एच.आर. के पद पर कार्यरत है, जिसके तहत बताया गया कि प्रतीभा अधिग्रहण मे डेटा एनालिटिक्स का तात्पर्य भर्ती और नियुक्ति प्रक्रियाओं से सम्बन्धित डेटा एकत्र करने, विश्लेषण करने और व्याख्या करने की प्रक्रिया करने से है। मानव संशाधन पेशेवर प्रतीभा बाजार के बारे मे जानकारी प्राप्त करने और डेटा आधारित निर्णय लेने के लिए आवेदक सिस्टम जॉब पोर्टल, सोशल मीडिया और कर्मचारी सर्वेक्षण जैसे विभिन्न श्रोतो से डेटा उपयोग करते है। वर्कशॉप के दौरान बताया गया कि किस तरह से ऑनलाईन जॉब पोर्टल जैसे इनडिड, लिंकडिन, नौकरी डॉट कॉम और वर्क इण्डिया जैसे एप्लीकेशन का प्रयोग किस तरह से किया जाये तथा ये एप्लीकेशन रोजगार को पाने मे किस तरह विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित हो रहे है तथा कोई भी विद्यार्थी अपने प्रतीभा के आधार पर एक अच्छी नौकरी पा सकता है। वर्कशॉप के दौरान इन सभी एप्लीकेशन को किस तरह प्रयोग किया जाये, ये भी बताया गया। वर्कशॉप के दौरान उपस्थित रही श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने बताया कि इस तरह की कार्यशाला विद्यार्थियो को अपडेट करने के लिए बहुत ही उपयोगी है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे संस्थान के डीन प्रबंधन डा0 सौरभ मित्तल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस तरह की कार्यशाला का आयोजन होना विद्यार्थियो के लिए बहुत ही उपयोगी बताया।इस दौरान उपस्थित रहे व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष विवेक कुमार त्यागी ने बताया कि ऑनलाईन जॉब पोर्टल किस तरह से प्रतिभाओं को चुनने मे संस्थाओ के लिए मददगार साबित हो रहे है तथा विद्यार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता जतिन सिंघल ने किया। इस अवसर पर व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के प्रवक्तागण हिमांशु वर्मा, सागर शुक्ला, अंकुश रावल, मुद्रा मित्तल, ममता मित्तल, निशी ठाकुर, निवेदिता पाण्डेय, पूनम शर्मा, अंशुल त्यागी, विकास कुमार मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *