Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री राम कॉलेज के जर्नलिज्म एंड मास मीडिया डिपार्टमेंट में तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन

मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के जर्नलिज्म एंड मास मीडिया डिपार्टमेंट में तीन दिवसीय ( 7 से 9 सितंबर) कार्यक्रम का समापन हो गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बीएजेएमसी और एमएजेएमसी प्रथम वर्ष के छात्रों को कोर्स और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी गई। मसलन किस तरह यह कोर्स आपके करियर को नई दिशा देंगा। उन्होंने छात्रों को पत्रकारिता का कोर्स ईमानदारी से पूरा करने की बात कही।

विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश कुशवाहा ने छात्रों को विभाग के नियम और कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को करियर से सम्बंधित जानकारी भी प्रदान की। विभाग के फैकल्टी मेंबर शिवानी वर्मन, मयंक वर्मा और आशीष ने अलग अलग सत्रों में छात्रों को कोर्स से जुड़े जानकारी साझा की। और बताया की कैंपस में किन किन बातों का ख्याल रखना है। एजुकेशन डिपार्टमेंट से डॉ. संतोष ने परीक्षा के विषय में सारी जानकारी दी। सेमेस्टर परीक्षा किस तरह होती है। उसके नियम क्या है, आदि। छात्रों ने भी सभी फैकल्टी के साथ बहुत सी बातें शेयर की। शायरी, गाने, चुटकुले आदि भी छात्रों ने प्रस्तुत किया। अंतिम दिन सभी फैकल्टी के साथ छात्रों को लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब का भ्रमण कराया गया। इस कार्यक्रम में छात्र जैद राव, कृष्ण यादव, अनंत नायक, शौर्य कुमार, अक्षत मित्तल, दिलीप सिंह, समीर, जतिन कटारिया, समीर चौधरी, पल्लवी मेहरा, निराली बर्मा, नैना, देविका, अलहुदा, अनिका, अंशिका राणा, शिवांगी शर्मा, पूजा, राधिका कश्यप, कशिश शर्मा, कणिक कुमार, मयंक शर्मा और क्लर्क वित्तिक मित्तल मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *