मुजफ्फरनगर । श्री राम कॉलेज का लापता छात्र मंसूरपुर से सकुशल मिल गया। ग्राम निर्माणी जिला मुजफ्फरनगर निवासी गौतम कुमार जो नाराज होकर अपने घर से चला गया था वह मंसूरपुर रेलवे स्टेशन के पास से कुशलपूर्वक मिल गया है। लगभग 16 किलोमीटर पैदल चलकर गौतम कुमार मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया था उनके परिवार वालों ने गांव के और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता लगा कि यह पैदल जा रहा है। सीसीटीवी कैमरा के कारण ही गौतम कुमार का सही पता लग सका है। गौतम कुमार के परिवार वालों ने श्री ओमकार सिंह ने और सोनू कुमार ने सभी को बहुत-बहुत बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।
Author: Taja Report
Views: 20


