Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री राम कॉलेज का बीएफए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

मुजफ्फरनगर । श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग के बीएफए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के परीक्षाफल में सर्वोतम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। 

मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा घोषित किये गये परीक्षा परिणाम में बीएफए प्रथम सेमस्टर में अलीशा तारीक ने 9.80 एसजीपीए अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, उम्मे हानी ने 9.40 एसजीपीए अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान वहीं जानवी चौधरी और नीशु रानी ने संयुक्त रूप से 9.20 सीजीपीए अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

कॉलेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थिओं ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षक व् परिजनों को दिया।

बीएफए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थिओं ने बताया की उन्होंने परीक्षा की तयारी पूर्ण लगन और मेहनत से की है।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ ने सभी विद्यार्थिओं को उनकी सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा की निरंतर कठिन परिश्रम से ही सफलता संभव हो पाती है। अतः युवाओं को निरंतर सफलता प्राप्ति के प्रयास करते रहना चाहिए।

श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग के निदेशक डॉ मनोज धीमान ने सभी विद्यार्थिओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की तथा विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा विद्यार्थिओं की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका की सहराना की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गर्व और प्रसन्नता की बात है हमारे विद्यार्थियो ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों की कडी मेहनत, समर्पण और दृढता की सराहना की।

इस अवसर पर श्री राम कॉलेज के ललित विभाग के विभागाध्यक्षा मीनाक्षी काकरान एवं प्रवक्ता रजनीकांत, बिन्नू पुंडीर, अनु नायक, रीना त्यागी, मयंक सैनी, अजित मन्ना और सोनी श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थिओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *