Taja Report

श्री राम कॉलेज का एम0एससी0 (होम साइंस) फूड एण्ड न्यूट्रिशन का प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

मुजफ्फरनगर । श्री राम गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के एम0एससी0 (होम साइंस) के प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने श्री राम गर्ल्स कॉलेज के परीक्षाफल में सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रौशन किया है।

एम0एससी0 (होम साइंस) फूड एण्ड न्यूट्रिशन  के प्रथम सेमेस्टर में सानिया आजाद ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। शबनूर ने 85 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान और हिमानी ने 82.06 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एम0एससी0 (होम साइंस) फूड एण्ड न्यूट्रिशन  के तृतीय सेमेस्टर में ज्योति सिरोही ने 85.08 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। इंशा रहमान एवं ईशा कौशिक ने 80.06 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान और जैनब ने 80.04 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षकों और अपने परिजनों को दिया। एम0एस गृह विज्ञान (फूड एण्ड न्यूट्रिशन) की प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी पूर्ण लगन और मेहनत से की थी, महाविद्यालय में तमाम शैक्षिक सुविधाओं द्वारा एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हुई।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज् के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि आपकी लगन और समर्पण से ही सफलता संभव हो पाई है। आपकी कड़ी मेहनत, दृढ़ता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता ने वास्तव में फल दिया है। आपके अंक आपकी बुद्धिमत्ता,फोकस और लगन का प्रमाण है।

इस अवसर पर श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विभाग की डीन डॉ0 श्वेता राठी के द्वारा छात्राओं की सफलता की सराहना की गई।

इस अवसर पर श्रीराम गर्ल्स कॉलेज की प्रवक्ताओं, रूबी पोसवाल, ईषा अरोरा, अलीना, और सोफिया अंसारी, काजल मावी, आयशा गौर,ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *