Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्या डॉ0 आकांक्षा निर्वाल को मिला आउटस्टैंडिंग अवार्ड

मुजफ्फरनगर । श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्या डॉ0 आकांक्षा निर्वाल को आउटस्टैंडिंग अवार्ड मिला है।

फार्मा की प्रतिष्ठित संस्था फार्मास्यूटिकल एजूकेशन सोसाइटी (पेसोट) के द्वारा आर वी इंस्टीट्यूट बिजनौर में एक इंटरनेशनल कांफ्रेंस ’’कांफ्रेंस फार्माटेक 2024’’ की आयोजन किया गया। जिसकी थीम फार्मास्यूटिकल में डिजिटल परिवर्तन एक नया युग रही। इस कार्यक्रम में देश व विदेश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने मंच साझा किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विभु साहनी, चेयरमैन ऑफ़ फाइनेंस कमेटी फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया तथा विशिष्ट अतिथियों में रंजीत सिंह, वाइस चांसलर, शोभित यूनिवर्सिटी मेरठ एवं सतीश शर्मा, प्रो0 वाइस चांसलर ग्लोबल यूनिवर्सिटी सहारनपुर, भावना श्रीवास्तव, रिसर्चर आयुर्वैदिक साइंस दिल्ली आयुष मंत्रालय, उपस्थित रहंे।

इस अवसर पर श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज फार्मेसी की प्राचार्या डा0 आकांक्षा निर्वाल को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डा0 आकांक्षा निर्वाल के समाज के प्रति किये गये कार्याे का उल्लेख करते हुये बताया गया कि उनके द्वारा समाज में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जो न केवल फार्मेसी के क्षेत्र में बल्कि व्यापक सामाजिक भलाई के लिए भी महत्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने अपने सामूहिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं और समाधान के बारे में समाज को उनके द्वारा दिए गए इन योगदानों के लिए फार्मास्यूटिकल एजूकेशन सोसाइटी द्वारा उन्हें आउटस्टैंडिंग अवार्ड देकर सम्मानित किया गया साथ ही उन्हें एक प्रशस्ति पत्र मोमेन्टो एवम शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

पेसोट्स प्रत्येक वर्ष अपनी एक अनुअल कॉन्फ्रेंस कराती है जिसमें वह फार्मा व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े देश व विदेश के ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने फार्मास्यूटिकल एजूकेशन सोसाइटी व् समाज के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान दिया हो।

इस इंटरनेशनल कांफ्रेंस में अलग – अलग कॉलेज से आये लगभग एक हजार से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया।

इस कांफ्रेंस में कई देश-विदेश के प्रवक्ताओं ने प्रतिभाग किया। जिनमे डॉ० जीतु गांगुली, फोर्ट्रिया, अमेरिका, डॉ०वी कालसेवेन, प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी, भारतीय फार्माकोपिया आयोग,आई० पी० सी०, गाजियाबाद, एव  प्रो० डॉ० हर्ष दुरेज डीन, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक हरियाणा आदि ने व्याखान दिया।

कार्यक्रम का संचालन रंजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ०एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा डा0 आकांक्षा निर्वाल की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना की।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के प्रध्यापकगण रोहित मलिक, सागर, आचल, सौरभ, शालू चौहान, तरनुम्म फातिमा, आर्यन शर्मा, अमित राठोर  आदि ने बधाई दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *