मुजफ्फरनगर । मेरठ रोड अम्बा विहार में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में देर रात एक युवक चोरी के उद्देश्य से घुसा गया। लेकिन चमत्कार मंदिर में घुसते ही युवक को नींद आ गई।
सुबह जब मंदिर कमेटी के लोगों व श्रद्धालुगण पूजा करने मंदिर पहुंचे तो युवक को मंदिर के अंदर सोता देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उद्योगपति सुनील जैन नावला वालो की सूचना पर मंदिर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। युवक पुरकाजी क्षेत्र का निवासी बताया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 11


