Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर फाल्गुन उत्सव में आएंगी पूर्णिमा दीदी

मुजफ्फरनगर । श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर फाल्गुन के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम व निशान यात्रा निकाली जाएगी।

मंदिर समिति के संरक्षक प्रमुख उद्योगपति भीम कंसल ने पत्रकारों को बताया कि भरतिया कालोनी स्थित श्रीगणपति धाम मंदिर में श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर फाल्गुन उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान दिनांक 18 मार्च 2024 को सायं 7 बजे चंग धमाल (केसर चन्दन होली) राघव धधीच, भीलवाड़ा (जयपुर), के द्वारा मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जायेगा ।

दिनांक 19 मार्च 2024 को सायं 6 बजे श्याम नाम की मेहन्दी मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जायेगा।दिनांक 20 मार्च 2024 (एकादशी महोत्सव) को प्रातः 09 बजे से निशान यात्रा शिव चौक से प्रारम्भ होकर, झांसी रानी, टाऊन हॉल रोड़, मदन स्वीटस, भोपा पुल, गऊशाला रोड, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार, स्वीट्स कॉर्नर के बराबर से डाकखाना रोड़, होती हुई मन्दिर पर सम्पन्न होगी। निशान यात्रा में बाबा श्याम रथ पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

रात्रि 7 बजे से मंगला आरती तक बाबा का गुणगान होगा, जिसमें ब्रजरस अनुरागी साध्वी पूर्णिमा जी (पूनम दीदी) श्रीधाम वृन्दावन बरसाना से पधारेंगी एवं स्थानीय भजन गायकों द्वारा बाबा को रिझाया जायेगा। दिनांक 21 मार्च 2024 को रात्रि में 7 बजे से बधाई उत्सव (मन्दिर प्रांगण) में व उसके उपरान्त भण्डारे के साथ उत्सव का समापन होगा। उत्सव के दौरान बाबा का आलौकिक श्रृंगार कलकत्ता के फूलों द्वारा विशेष रूप से सजाया जा रहा है।

श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार के भीम कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जेपी, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, नीरज गोयल, अमित गोयल, अमित गुप्ता, नवनीत गुप्ता, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, प्रतीक कंसल, शुभम तायल, रजत राठी, अंकित अग्रवाल, तुषार गर्ग व समस्त सदस्य श्री गणपति खाटू श्याम परिवार के लोग इसकी तैयारी में जुटे हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *