Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद वितरित किया

मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष मे कोर्ट रोड , निकट विजया बैंक पर खिचड़ी ,चाय बिस्कुट का वितरण सुबह 10:30 बजे से किया गया। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ पर कृष्ण कृपा जियो गीता परिवार के सभी वरिष्ठ जन उपस्थित थे, इनमे माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी ,श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप अध्यक्षा नगर पालिका , पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व अध्यक्ष भाजपा श्री शुक्ला जी,कमल गोयल जी , एड अमर कांत गुप्ता, श्यामलाल बंसल , सभासद पति श्री शोभित गुप्ता,अतुल कुमार गर्ग,सुभाष गर्ग, अजय कुमार गर्ग, सतीश गर्ग, रामबीर सिंह, सुभाष गोयल,अजय गर्ग आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे। श्री कमल गोयल जी एवं श्री अमर कांत जी ने कहा कि जीओ गीता परिवार मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता व अनेकता में एकता के प्रतीक के रूप में मना रहा है। श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि पूज्य गुरुदेव श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा हम एक बनें हम नेक बनें का एकजुटता का मंत्र सभी को दिया है । जिस तरह विभिन्न प्रकार के अन्न गुड़ के साथ मिलकर सुस्वादु व्यंजनों की सृष्टि करते हैं उसी तरह समाज के सभी वर्ग मिलकर कार्य करें तभी संगठित, संस्कारित, शक्तिशाली समाज की रचना होगी‌ । इस अवसर पर श्री रामबीर सिंह जी ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व आत्मा की शुद्धि और ईश्वर की कृपा प्राप्ति का प्रतीक है। जो केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सामुदायिक बंधन को मजबूत करता। लोग एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने मे श्री कमल गोयल जी , एड अमर कांत गुप्ता, आर के मलिक, लोकेश चन्द्रा, सभासद पति श्री शोभित गुप्ता,अतुल कुमार गर्ग,सुभाष गर्ग, सतीश गर्ग, रामबीर सिंह, मोहित गुप्ता, अशोक शर्मा,विपिन गुप्ता,अजय गर्ग, श्यामलाल बंसल, पवन कुमार मित्तल, सुरेश चन्द, सुनील तायल,गिरीश अग्रवाल,अशुल, विजय सिंघल, दीपक,स्वीटी, संजय अग्रवाल , रीतू सिंघल, महिका गुप्ता ,प्रज्ञा गुप्ता, मीनाक्षी , अंकित, सचिन, रजत गुप्ता,धुर्व , संदीप सिंघल, पायल, राशी , तनु एवं भारी संख्या मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार से जुडे बहनो, भाईयो ने हिस्सा लिया।

यह जानकारी श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महामंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग द्वारा दी गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *